विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन, 2020

World Economic Forum Annual Meeting

प्रश्न-21-24 जनवरी, 2020 के मध्य विश्व आर्थिक मंच का 50वां सम्मेलन कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) न्यूयॉर्क
(b) दावोस
(c) पेरिस
(d) ब्रसेल्स
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 21-24 जनवरी, 2020 के मध्य विश्व आर्थिक मंच (WEF) का 50वां सम्मेलन दावोस-क्लोस्टर्स, स्विट्जरलैंड में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस सम्मेलन का मुख्य विषय हैं-Stakeholders for Cohesive and Sustainable World ।
  • इस वर्ष सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य पारिस्थितिकीय तंत्र, अर्थव्यवस्था, उद्योग, प्रौद्योगिकी, भू-राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सार्वजनिक निजी भागीदारी और सहयोग बढ़ाना है।
  • इस वार्षिक आयोजन में विश्व के प्रमुख नेता और 100 से अधिक कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भाग लें रहे हैं।
  • केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इस सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल इस वार्षिक बैठक में भाग लेने वाले विश्व नेताओं में शामिल हैं।
  • विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस खैब ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि इस मंच से विश्व के युवा नेतृत्व सहित कई प्रमुख हस्तियों का संगठन सृजित करना बेहद महत्वपूर्ण है।
  • उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को क्रिस्टल अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • WEF के बारे में
  • यह एक गैर-लाभकारी संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष, 1971 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.weforum.org/events/world-economic-forum-annual-meeting-2020/about

https://www.weforum.org/events/world-economic-forum-annual-meeting-2020

https://www.weforum.org/agenda/2020/01/what-are-people-talking-about-at-davos/

https://indianexpress.com/article/business/world-economic-forum-in-davos-is-searching-for-its-soul-6226579/

https://www.nytimes.com/2020/01/20/business/dealbook/donald-trump-davos.html