खिड़की मस्जिद

ASI discovers 254 copper coins dating to medieval era in Khi

प्रश्न-हाल ही में खिड़की मस्जिद के प्रवेश द्वार के निकट मध्यकालीन भारत से संबंधित 254 तांबे के सिक्कों का खजाना प्राप्त हुआ है। यह मस्जिद कहां स्थित है?
(a)  दिल्ली
(b) आगरा
(c)  जौनपुर
(d) फतेहपुर सीकरी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 12 सितंबर, 2018 को प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (दिल्ली सर्किल) द्वारा खिड़की मस्जिद (दक्षिण दिल्ली) के संरक्षण का कार्य कराए जाने के दौरान मस्जिद के प्रवेश द्वार के निकट 254 तांबे के सिक्कों का खजाना प्राप्त हुआ है।
  • ये सिक्के मध्यकालीन भारत से संबंधित हैं।
  • प्रारंभिक जांच के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ये सिक्के शेरशाह सूरी और उनके उत्तराधिकारियों के शासन काल के हैं।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 2003 में इस परिसर की सफाई और संरक्षण के दौरान 63 सिक्के प्राप्त हुए थे।
  • यह मस्जिद दक्षिणी दिल्ली के खिड़की गांव में निर्मित है।
  • इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक (1351-88) के प्रधानमंत्री खान-ए-जहान जुनैन शाह ने कराया था।
  • संभवतः यह मस्जिद उनके द्वारा निर्मित की गई 7 मस्जिदों में से एक है।
  • खिड़की मस्जिद दो मंजिली इमारत है जो खुरदरे पत्थरों से निर्मित है।
  • इस मस्जिद की ऊपरी मंजिल पर झिर्रीदार खिड़कियां बनी हैं जिसके कारण इसे खिड़की मस्जिद कहा जाता है।
  • भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की स्थापना सन् 1861 ई. में हुई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/asi-discovers-254-copper-coins-dating-to-medieval-era-in-khirki-mosque-premises-in-delhi/articleshow/65786746.cms