खाद्य सुरक्षा पर डब्ल्यूटीओ का उच्चस्तरीय सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-26 अप्रैल‚ 2022 को खाद्य सुरक्षा पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) का उच्चस्तरीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ था?
(a) न्यूयॉर्क
(b) बर्लिन
(c) रोम
(d) जेनेवा
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 अप्रैल‚ 2022 को खाद्य सुरक्षा पर विश्व व्यापार संगठन (WTO) का उच्चस्तरीय सम्मेलन जेनेवा (स्विट्‌जरलैंड) में आयोजित हुआ था।
  • इस सम्मेलन में जेनेवा के व्यापार अधिकारियों‚ नीति निर्माताओं‚ अंतरराष्ट्रीय संगठनों और थिंक-टैंकों के विशेषज्ञों आदि के बीच व्यापार एवं खाद्य सुरक्षा पर संवाद हुआ।
  • इसमें खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग में संयुक्त सचिव एस. जगन्नाथन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  • इस सम्मेलन के दौरान उन्होंने ‘राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अनुभव’ पर बने पैनल में भारत के संदर्भ में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
  • इस दौरान‚ विभिन्न देशों और क्षेत्रों से मिले व्यापार और खाद्य सुरक्षा के कई आयामों के बीच के संबंधों पर केंद्रित राष्ट्रीय अनुभव साझा किए गए और उन पर चर्चा हुई।
  • जिसमें मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में पहुंच‚ उपलब्धता‚ स्थायित्व और उपयोग जैसे मुद्दे भी शामिल थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1820972