क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी का 24वां दौर

24th RCEP Auckland Round from 17-24th October 2018

प्रश्न-क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी वार्ता का 24वां कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) ऑकलैंड
(b) सिडनी
(c) बैंकाक
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17-24 अक्टूबर, 2018 के मध्य ऑकलैंड, न्यूजीलैंड में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) वार्ता का 24वां दौर आयोजित किया जाएगा।
  • क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी 16 देशों के मध्य एक वृहद क्षेत्रीय मुक्त व्यापार समझौता है।
  • इसमें 10 आसियान देश नामतः ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
  • समझौता भागीदार के साथ ही इसमें 6 आसियान मुक्त व्यापार देश, नामत : ऑस्ट्रेलिया, चीन, भारत, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं।
  • क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी की अब तक 6 मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित हो चुके हैं।
  • ध्यातव्य है कि 30-31 अगस्त, 2018 के मध्य सिंगापुर में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) की छठीं मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित हुई।
  • नवंबर, 2012 में नोमपेन्ह, कंबोडिया में आयोजित 21वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान 10 आसियान देशों और 6 आसियान मुक्त व्यापार समझौता देशों द्वारा ‘क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी’ वार्ताओं का शुभारंभ किया गया।
  • क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी वार्ताओं की शुरुआत का उद्देश्य आसियान सदस्य देशों और आसियान के मुक्त व्यापार भागीदारों के मध्य एक आधुनिक, व्यापक, उच्च गुणवत्तापूर्ण और परस्पर लाभकारी आर्थिक भागीदारी समझौता प्राप्त करना है।
  • 17-27 जुलाई, 2018 के मध्य बैंकाक, थाईलैंड में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी वार्ता का 23वां दौर संपन्न हुआ।
  • मई, 2013 में ब्रुनेई दारूसलाम में क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी का पहला दौर आयोजित हुआ था।

[एन. ओझा ]

संबंधित लिंक…
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1544896
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=183241