क्रिस एवर्ट WTA विश्व न. 1 ट्रॉफी

प्रश्न-26 अक्टूबर, 2018 को किस महिला टेनिस खिलाड़ी को WTA की प्रथम ‘‘क्रिस एवर्ट WTA विश्व न. 1 ट्रॉफी’’ प्रदान की गई?
(a) सिमोना हालेप
(b) मारिया शारापोवा
(c) मार्टिना हिंगिस
(d) गारबिने मुगुर्जा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • ‘महिला टेनिस संगठन’ (WTA) ने नवंबर, 1975 में विश्व की पहली नंबर- 1 खिलाड़ी बनी महिला टेनिस खिलाड़ी क्रिस एवर्ट (अमेरिका) के सम्मान में अपनी विश्व न.-1 ट्रॉफी का आधिकारिक नामकरण कर ‘क्रिस एवर्ट WTA विश्व न. 1 ट्रॉफी कर दिया।
  • 26 अक्टूबर, 2018 आधिकारिक नामकरण वाली यह ट्रॉफी वर्तमान विश्व नं. 1 सिमोना हालेप (रोमानिया) को प्रदान की गई। हालेप यह ट्रॉफी प्राप्त करने वाली प्रथम महिला खिलाड़ी बन गर्ईं।


  • नवंबर, 1975 में क्रिस एवर्ट ने WTA रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और इसे वह 260 सप्ताह तक बरकरार रखने में सफल रहीं, जो WTA इतिहास में शीर्ष स्थान धारित करने की चौथी सबसे बड़ी अवधि है।
  • क्रिस एवर्ट ने 18 महिला एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।
  • ‘क्रिस एवर्ट WTA विश्व न.-1 ट्रॉफी’ एक रजत (Silver) स्टार-मैप टेनिस बॉल की तरह चित्रांकित की गई है जो टेनिस ब्रह्मांड (Tennis Universe) का प्रतिनिधित्व करती है।
  • WTA – Women’ Tennis Association वर्ष 1973 में गठित पेशेवर महिला टेनिस का मुख्य आयोजक संगठन है, जिसका मुख्यालय सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा, अमेरिका में स्थित है।

लेखक – विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
http://www.wtatennis.com/news/world-no1-trophy-dedicated-legend-chris-evert