क्यूबा की बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का निधन

Cuban Ballet Dancer Alicia Alonse dies

प्रश्न- सही कथन का चुनाव कीजिए-
(1) हाल ही में प्रसिद्ध बैले डांसर एलिसिया अलोंसो, जो दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे की थीं का निधन हुआ।
(2) निधन के दौरान उनकी उम्र 98 वर्ष थी।
(3) उन्होंने हवाना में ‘‘एलिसिया अलोसो बैलेट कंपनी’’ की स्थापना की थी।
(4) क्यूबा की क्रांति में फिदेल कास्त्रो के साथ मिलकर उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विकल्प
(a) केवल (2) और (3)
(b) केवल (3) और (4)
(c) केवल (2), (3) और 4
(d) (1),(2),(3) और (4)
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 अक्टूबर, 2019 को क्यूबा की प्रसिद्ध बैले डांसर एलिसिया अलोंसो का 98 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • अलोंसो को 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी बैलेरीना में से एक माना जाता है।
  • अलोंसो ने 19 साल की उम्र में अपनी दृष्टि खो दिया था।
  • वर्ष 1948 में उन्होंने क्यूबा की राजधानी हवाना में ‘‘एलिसिया अलोंसो बैलेट कंपनी’’ की स्थापना की। वित्त के अभाव में सन् 1956 में उनकी बैलेट कंपनी बंद हो गई।
  • सन् 1959 की क्यूबा की क्रांति के बाद उन्होंने क्यूबा के राष्ट्रीय बैले का गठन किया था।

लेखक-वृषकेतु राय

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.bbc.com/news/world-latin-america-50091870