कोहलर प्रत्यारोपण जागरूकता कार्यक्रम

प्रश्न-कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा हेतु नोडल एजेंसी नामित है-
(a) अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान
(b) दीन दयाल उपाध्याय दिव्यांगजन संस्थान
(c) दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
(d) राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 मई, 2018 को फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित हुडा सम्मेलन केंद्र में कोहलर प्रत्यारोपण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • यह कार्यक्रम सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया।
  • इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर थे।
  • यह कार्यक्रम विभाग की एडीआईपी योजनांतर्गत कोहलर प्रत्यारोपण कार्यक्रम के संबंध में आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया है।
  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडीआईपी योजना के अंतर्गत 5 वर्ष तक के श्रव्य बाधित बच्चों को कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा हेतु 6 लाख रुपये (प्रति इकाई) की राशि मुहैया कराए जाने का प्रावधान है।
  • सफल कोहलर प्रत्यारोपण के बाद बच्चा सामान्य बच्चों सदृश सुनने और बोलने में सक्षम हो जाता है।केंद्र सरकार द्वारा पूरे देश में शल्य चिकित्सा हेतु 172 (सरकारी और निजी) अस्पतालों का मनोनयन किया गया है।
  • कोहलर प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा हेतु मुंबई स्थित अली यावर जंग राष्ट्रीय वाक एवं श्रवण दिव्यांगजन संस्थान नोडल एजेंसी है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=179139