कॉलेज ऑफ फिजीशियन एंड सर्जन (सी.पी.एस.) कोर्स प्रारंभ करने हेतु समझौता

प्रश्न-हाल ही में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश में कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन (सी.पी.एस.) कोर्स प्रारंभ करने हेतु किसके साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया?
(a) स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार
(b) ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन
(c) पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली
(d) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 अगस्त, 2018 को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, उत्तर प्रदेश और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पी.एच.एफ.आई.) के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हुआ।
  • इस समझौता ज्ञापन पर महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश पद्माकर सिंह और प्रो. संजय गोडपी (उपाध्यक्ष, पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली) ने हस्ताक्षर किए।
  • यह समझौता ज्ञापन कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन (सी.पी.एस.) कोर्स शुरू करने हेतु किया गया है।
  • इस डिप्लोमा कोर्स (सी.पी.एस. पाठयक्रम) की अवधि 2 वर्ष होगी।
  • इसका उद्देश्य प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करना है।
  • यह पाठयक्रम राज्य में जिला अस्पतालों में शुरू किया जाएगा।
  • प्रारंभिक चरण में यह पाठयक्रम पीडियाट्रिक्स, पैथालॉजी, ऑप्थल्मोलॉजी और ऑबस्टेट्रिक्स और गायनकोलॉजी सेक्टर में शुरू किए जाएंगे।
  • वर्तमान में सी.पी.एस. पाङ्ग्यक्रम ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दादर और नागर हवेली जैसे राज्यों में संचालित है।

लेखक [विजय प्रताप सिंह ]

संबंधित लिंक…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5b6b002d-350c-440f-b026-569d0af72573.pdf