के. भास्करन

प्रश्न- हाल ही में किस खेल पत्रकार का निधन हो गया?
(a) के. भास्करन
(b) राजू भारतन
(c) पी.के. बनर्जी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 मार्च, 2015 को खेल संवाददाता के. भास्करन (K. Bhaskaran) का मुंबई में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे।
  • उन्होंने खेल पत्रकारिता फ्री प्रेस जर्नल तथा न्यूजडे से शुरू की, तत्पश्चात इंडियन एक्सप्रेस में भी कुछ दिनों तक काम किया।
  • भास्करन ने लगभग 25 वर्षों तक टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए काम किया। यहां से सेवानिवृत्त होने के बाद वे ‘मिड-डे’ के लिए नियमित रूप से लिखते रहे।
  • भास्करन मुख्यतः फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेल को कवर करते थे।
  • उन्होंने एक किताब‘विल्स बुक ऑफ फुटबाल’(Wills Book of Football) लिखी थी, जो फुटबॉल पर आधारित है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-sports/bhaskaran-dead/article6983946.ece
http://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/Veteran-sports-scribe-K-Baskaran-dead/articleshow/46530939.cms