केवीके ज्ञान पोर्टल लांच

KVK knowledge portal launched

प्रश्न-हाल ही में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश के कृषि विकास केंद्रों (KVK) की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी के लिए केवीके ज्ञान पोर्टल’ कब लांच किया?
(a) 6 जुलाई, 2016
(b)4 जुलाई, 2016
(c) 5 जुलाई, 2016
(d)3 जुलाई, 2016
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 5 जुलाई, 2016 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने देश के कृषि विकास केंद्रों (KVK) की गतिविधियों की ऑनलाइन निगरानी और उनके प्रबंधन के लिए केवीके ज्ञान पोर्टल (KVK-Krishi Vigyan Knowledge Network) लांच किया।
  • इस पोर्टल के जरिए देश भर में फैले 642 कृषि विकास केंद्रों की गतिविधियों की 24 घंटे निगरानी और उनके कामों का उचित प्रबंधन किया जा सकेगा।
  • इस पोर्टल पर कृषि से जुड़ी सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कृषि से जुड़ी साल भर चलने वाली गतिविधियों उपलब्ध बीजों आदि की पूरी जानकारी मौजूद रहेगी।
  • इस पोर्टल पर देश के सभी कृषि विकास केंद्रों की भौगोलिक स्थिति, कृषि विशेषज्ञों के नाम और फोन आदि मौजूद रहेंगे।
  • इसके अतिरिक्त, किसान इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर कृषि से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://kvk.icar.gov.in/
http://www.pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=52809