‘जूनो’ अंतरिक्ष यान

NASA's Juno spacecraft enters Jupiter's orbit

प्रश्न-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा बृहस्पतिग्रह के अध्ययन के लिए भेजा गया जूनो अंतरिक्षयान बृहस्पति की कक्षा में किस तिथि को प्रविष्ट हुआ है?
(a) 8 जुलाई, 2016
(b)7 जुलाई, 2016
(c) 5 जुलाई, 2016
(d)4 जुलाई, 2016
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 जुलाई, 2016 को अमेरिकी अंतरिक्ष एंजेंसी नासा द्वारा बृहस्पति ग्रह के अध्ययन के लिए भेजा गया जूनो अंतरिक्षयान बृहस्पति की कक्षा में प्रविष्ट हुआ है।
  • 5 अगस्त, 2011 को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा द्वारा फ्लोरिडा स्थित केप केनवरल स्पेस सेंटर से एटलस 551 रॉकेट द्वारा जूनो अंतरिक्ष यान को सौर मंडल के सबसे बड़े ग्रह वृहस्पति के अध्ययन हेतु प्रक्षेपित किया गया था।
  • इस यान का आकार टेनिस कोर्ट सदृश है।
  • इसका उद्देश्य वृहस्पति के चुम्बकीय क्षेत्र में प्रविष्ट होकर इस ग्रह का अध्ययन एवं विश्लेषण तथा वृहस्पति पर जल की उपस्थिति का पता लगाना है।
  • यह वृहस्पति की ध्रुवीय कक्षा में स्थापित होने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान है।
  • जूनो अंतरिक्ष यान पूर्णतः सौर ऊर्जा चालित यान है।
  • जूनो अंतरिक्ष यान की निर्माता कंपनी लॉकहीड माट्रिन है।
  • इस मिशन में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़े देश, इटली, फ्रांस, तथा बेल्जियम सहयोगी देश हैं।
  • नासा द्वारा इस मिशन को दूसरी नई सीमाओं का मिशन नाम दिया गया है।
  • ध्यातव्य है कि इस यान का नामकरण यूनानी किवदंतियों के आधार पर किया गया है जिसके अनुसार जूनो नामक देवी बृहस्पति की पत्नी थीं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.missionjuno.swri.edu/news/juno_spacecraft_in_orbit_around_mighty_jupiter