केंद्रीय मंत्रिमंडल ने समुद्री परिवहन पर समझौते को मंजूरी प्रदान की

Agreement between India and Egypt on Maritime Transport

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने किस देश के साथ समुद्री परिवहन से संबंधित करार किए जाने को मंजूरी प्रदान की?
(a) श्रीलंका
(b) मालदीव
(c) मिस्र
(d) बांग्लादेश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 अक्टूबर, 2015 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मिस्र के बीच समुद्री परिवहन से संबंधित एक करार पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी प्रदान की।
  • उल्लेखनीय है कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच मर्चेंट शिपिंग और अन्य समुद्री संबंधी मामलों में सलाह ली जा सकेगी।
  • इसके साथ ही इस समझौते से समुद्री संबंध के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग बढ़ेगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=41509