केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फिल्म संबंधी 4 मीडिया इकाइयों को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में विलय को मंजूरी दी

प्रश्न-23 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फिल्म संबंधी 4 मीडिया इकाइयों को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम में विलय को मंजूरी दी। इसमें शामिल नहीं है?
(a) भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार
(b) भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी
(c) फिल्म समारोह निदेशालय
(d) भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 23 दिसंबर, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फिल्म संबंधी 4 मीडिया इकाइयों को राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (NFDC) में विलय करने को मंजूरी दी है।
  • जिन 4 मीडिया इकाइयों को NFDC में शामिल करने को मंजूरी दी गई हैं, वे इस प्रकार हैं-
  1. फिल्म डिवीजन
  2. फिल्म समारोह निदेशालय
  3. भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार
  4. भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी
  • NFDC एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है।
  • इसे मुख्य रूप से भारतीय फिल्म उद्योग के संगठित, दक्ष और समन्वित विकास की योजना बनाने उसे बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1975 में स्थापित किया गया था।
  • फिल्म डिवीजन (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीनस्थ) की स्थापना वर्ष 1948 में मुख्य रूप से सरकारी कार्यक्रमों और भारतीय इतिहास के चलचित्र संबंधी रिकॉर्ड के प्रचार के लिए वृत्तचित्र और न्यूज मैगजीन बनाने के लिए की गई थी।
  • स्वायत्तशासी संगठन भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी की स्थापना सोसाइटी कानून के अंतर्गत वर्ष 1955 में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य फिल्मों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को मूल्य आधारित मनोरंजन प्रदान करना है।
  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालय भारतीय राष्ट्रीय फिल्म अभिलेखागार की स्थापना वर्ष 1964 में मीडिया इकाई के रूप में की गई थी।
  • इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सिनेमा से जुड़ी धरोहर को प्राप्त करना और उसे संरक्षित करना है।
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय के संबद्ध कार्यालय फिल्म समारोह निदेशालय की स्थापना भारतीय फिल्मों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1973 में की गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1682978