कृषि उन्नति मेला, 2018

प्रश्न-हाल ही में कृषि उन्नति मेला, 2018 कहां आयोजित किया गया?
(a) जयपुर
(b) बंगुलरू
(c) मथुरा
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 16-18 मार्च, 2018 के मध्य ‘कृषि उन्नति मेला, 2018’ का आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI-Indian Agicultural Research Institute) पूसा परिसर, नई दिल्ली में किया गया।
  • इस वर्ष के मेले का मुख्य विषय (Theme)-‘2022 तक किसानों की आय दोगुना करना’ था।
  • इस मेले का उद्देश्य किसानों के बीच कृषि और अन्य संबध क्षेत्रों में नवीनतम तकनीकी विकास के विषय में जागरूकता पैदा करना था।
  • कृषि तकनीकों से संबंधित नवीनतम विकास से किसानों को परिचित कराने हेतु वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दुगुना करने, जैविक खेती, जैविक खेती और महाकुंभ, सहकारी पर थीम मंडप भी स्थापित किए गए थे।
  • मेले में बीज, उर्वरकों और कीटनाशकों पर भी पवेलियन (मंडप) स्थापित किए गए।
  • इस मेले के प्रमुख आकर्षणों में सूक्ष्म सिंचाई पर लाइव प्रदर्शन, अपशिष्ट जल उपयोग, पशुपालन और मत्स्य पालन पर आधारित प्रदर्शनी थी।
  • 17 मार्च, 2018 को प्रधानमंत्री ने इस मेले में भागीदारी की और किसानों को संबोधित किया।
  • इस अवसर पर उन्होंने 25 कृषि विज्ञान केंद्रों का शिलान्यास भी किया तथा जैविक उत्पादों के लिए एक ई-मार्वफ्रेंटिंग पोर्टल भी लांच किया।
  • इसके अलावा उन्होंने कृषि कर्मण पुरस्कार एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय कृषि प्रोत्साहन पुरस्कार भी वितरित किए।
  • ज्ञातव्य है कि इस मेले का आयोजन वर्ष 1972 में शुरू हुआ था जो प्रतिवर्ष कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की प्राथमिकता वाले एक विशेष थीम के साथ आयोजित किया जाता है।
  • यह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) का एक महत्वपूर्ण वार्षिक समारोह है।
  • ज्ञातव्य है कि बजट 2018-19 में एग्री मार्केट डेवलपमेंट फंड (Agri Market Development Fund) घोषित किया गया है।
  • इन बाजारों को GRAM (Gramin Retail Agricultral Market) नाम दिया गया है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177609
http://www.icar.org.in/content/press-release-krishi-unnati-mela
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=177616