कूबड़ युक्त महाशीर विलुप्त प्राय प्रजाति घोषित

mahseer

प्रश्न-IUCN द्वारा हाल ही में विलुप्त प्राय प्रजाति के रूप में घोषित, भारतीय कूबड़ युक्त महाशीर मछली की अधिकतम लंबाई लगभग होती है-
(a) 250 सेमी.
(b) 100 सेमी.
(c) 150 सेमी.
(d) 300 सेमी.
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हाल ही में इन्टरनेशनल यूनियन फॉर कन्सेरवेशन ऑफ नेचर (International Union for conservation of Nature- IUCN) द्वारा भारतीय कूबड़ युक्त महाशीर मछली विलुप्त प्राय प्रजाति घोषित किया गया है।
  • आई.यू.सी.एन. इसे रेड लिस्ट (संकटग्रस्त प्रजाति) में शामिल कर लिया है।
  • टाईगर ऑफ वाटर के नाम से भी विख्यात यह मछली कॉवेरी नदी बेसिन के साथ-साथ केरल की पेंबार, काबिनी तथा भवानी नदियों में पायी जाती है।
  • भारत में महाशीर की लगभग 16 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • इस मछली की अधिकतम लम्बाई 150 सेमी. तथा वजन लगभग 90 किलोग्राम होता है।
  • भारतीय महाशीर को आई.यू.सी.एन की नवम्बर, 2018 में अपडेट की गई रेड लिस्ट में वर्णित 229 विलुप्त प्रजातियों में सम्मिलित किया गया है।

लेखक-राजेश त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/the-hump-backed-mahseer-critically-endangered/article26653559.ece
https://bangaloremirror.indiatimes.com/bangalore/others/famed-humpback-mahseer-now-endangered/articleshow/68209951.cms