कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया

Kudo International federation india

प्रश्न-‘कुडो’ किस देश का आधिकारिक जापानी सांस्कृतिक बुडो खेल है?
(a) जापान
(b) चीन
(c) दक्षिण कोरिया
(d) थाईलैंड
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 6 मार्च, 2019 को केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने ‘कुडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया’ (KIFI) को तत्काल प्रभाव से अस्थायी मान्यता प्रदान की।
  • यह मान्यता भारतीय राष्ट्रीय खेल विकास संहिता, 2011 के प्रावधानों के अनुपालन में प्रदान की गई है।
  • खेल मंत्रालय द्वारा उक्त मान्यता प्रदान करने का आशय भारत में कुडो खेल के प्रोत्साहन तथा विकास के लिए कीफी (KIFI) एसोसिएशन को महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करने से है।
  • खेल मंत्रालय द्वारा ‘कुडो’ खेल को अन्य श्रेणी में रखा गया है।
  • ध्यातव्य है कि ‘कुडो’ जापान का एक आधिकारिक बुडो खेल है जो जुडो, एकिडो और केंडो के समान है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.kudoindia.org/kudo.htm

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=189222