किशोर स्वास्थ्य हेतु एनीमेशन, साथिया ऐप और कॉमिक्स जारी

प्रश्न-देश में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम किस वर्ष शुरू किया गया था?
(a) 2012
(b) 2013
(c) 2014
(d) 2015
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 6 जून, 2018 को एशिया-प्रशांत क्षेत्र की डिप्टी रीजनल मैनेजर डॉ. जेनिफर बटलर और मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य आयुक्त पल्लवी जैन ने आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में एनीमेशन फिल्म, साथिया ऐप और कॉमिक्स की किताबों का विमोचन किया।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और यू.यन.एफ.पी.ए. द्वारा निर्मित ऐप और कॉमिक्स को देश में पहली बार मध्य प्रदेश में लांच किया गया है।
  • साथिया ऐप गूगल प्ले-स्टोर पर निःशुल्क उपलब्ध है जिसे राज्य का कोई भी किशोर अथवा उनके अभिभावक अपने मोबाइल पर इंस्टाल कर किशोर स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारी निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
  • राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम मोबाइल एप्लीकेशन एवं वेब सॉफ्टवेयर जीपीएस पर आधारित हैं।
  • इसके माध्यम से किशोर मित्र स्वास्थ्य क्लीनिक, गांव स्तर पर साथिया द्वारा बिगेड और गांव के किशोर-किशोरियों के मध्य संचालित स्वास्थ्य गतिविधियों से संबंधित डाटा एकत्र करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम देश-प्रदेश में वर्ष 2014 में शुरू किया गया था।
  • वर्तमान में यह कार्यक्रम 6 स्वास्थ्य विषयों-पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव, हिंसा एवं चोट और असंचारी रोग पर फोकस किया गया है।
  • इस कार्यक्रम में 10-19 वर्ष की आयु वर्ग के किशोर एवं किशोरियां शामिल हैं।

संबंधित लिंक…
http://mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180606N9&LocID=1