कल्याण सिंह

प्रश्न-हाल ही में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के पद पर किसे नियुक्त किया गया?
(a) कल्याण सिंह
(b) एम.एम. बोहरा
(c) उर्मिला सिंह
(d) केसरी नाथ त्रिपाठी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 जनवरी, 2015 को कल्याण सिंह हिमाचल प्रदेश के 26वें राज्यपाल (व्यक्ति के रूप में 24वें राज्यपाल) के पद पर नियुक्त हुए।
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर ने उन्हें शिमला में राज्यपाल पद की शपथ दिलाई।
  • कल्याण सिंह को राजस्थान के राज्यपाल के पद पर पर बने रहते हुए ही हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार प्रदान किया गया है।
  • वे दो बार (24 जून, 1991 से 6 दिसंबर, 1992 तक तथा 21 सितंबर, 1997 से 11 नवंबर, 1999 तक) उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री भी रह चुके हैं।
  • कल्याण सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 5 जनवरी, 1932 को हुआ था।
  • ध्यातव्य है कि इससे पूर्व श्रीमती उर्मिला सिंह हिमाचल प्रदेश कीराज्यपाल थीं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://himachalpr.gov.in/OneNews.aspx?Language=1&ID=933
http://himachalrajbhavan.nic.in/past_governors.html
http://up.gov.in/upexcms.aspx