कर्नाटक नवीकरणीय ऊर्जा नीति (2022-27)

प्रश्न-मार्च‚ 2022 में वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए कर्नाटक मंत्रिमडल द्वारा मंजूरी प्रदत्त कर्नाटक नवीकरणीय ऊर्जा नीति में अगले 5 वर्षों में राज्य में कितनी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है?
(a) 5 गीगावॉट
(b) 10 गीगावॉट
(c) 15 गीगावॉट
(d) 20 गीगावॉट
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • मार्च‚ 2022 में कर्नाटक मंत्रिमंडल ने वर्ष 2022-2027 की अवधि के लिए कर्नाटक नवीकरणीय ऊर्जा नीति को मंजूरी प्रदान की।
  • इस नीति के अंतर्गत नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के माध्यम से राज्य के आर्थिक विकास पर जोर।
  • निजी क्षेत्र की उच्च भागीदारी के साथ हरित ऊर्जा गलियारे की स्थापना।
  • प्रस्तावित रणनीति में भंडारण क्षमता के संतुलित विकास हेतु एक बाजार के गठन की परिकल्पना।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://kredl.karnataka.gov.in/storage/pdf-files/EC/Energy%20Department%20(GoK)%20%20Notification%20on%20EE%20&%20EC%20Policy%202022-27.pdf