कछुआ पालन केंद्र की स्थापना

Turtle-sanctuary

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत किस स्थल पर कछुआ पालन केंद्र स्थापित करने और नदी जैवविविधता पार्क विकसित करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई?
(a) हल्दिया
(b) इलाहाबाद
(c) वाराणसी
(d) हरिद्वार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर, 2017 को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय द्वारा नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत इलाहाबाद में कछुआ पालन केंद्र स्थापित करने और संगम पर नदी जैवविविधता पार्क विकसित करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई।
  • 1.34 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत राशि से इलाहाबाद में गंगा यमुना और सरस्वती के संगम पर नदी जैवविविधता पार्क विकसित किया जाएगा।
  • यह शत-प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषित परियोजना है।
  • गंगा और यमुना में (इलाहाबाद क्षेत्र में) कछुओं की प्रजातियां बतागुर कछुगा, बतागुर धोनगोका, निल्सोनिया गैंगेटिका, चित्रा इंडिका, हरदेला थुर्जी आदि पाये जाते हैं जो विलुप्ति के कगार पर हैं।
  • गंगा और यमुना, राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा के डॉल्फिन व घड़ियाल तथा कई प्रवासी पक्षियों का घर है।

    संबंधित लिंक

    http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171361