रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार 2017

प्रश्न-4 अक्टूबर, 2017 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस द्वारा रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार हेतु तीन वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। चयनित वैज्ञानिकों में इनमें से कौन शामिल नहीं हैं?
(a) जेफरी सी. हाल
(b) जैकस डूबोशेट
(c) जोआकिम फ्रैंक
(d) रिचर्ड हेन्डरसन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 4 अक्टूबर, 2017 को रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस, स्टॉकहोम स्वीडन द्वारा रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कारों के लिए तीन वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की गई।
  • इनमें स्विट्जरलैंड के जैकस डूबोशेट (Jacques Dubochet), सं.रा.अमेरिका के जोआकिम फ्रैंक (Joachim Frank) तथा यूनाइटेड किंगडम के रिचर्ड हेन्डरसन (Richord Herderson) शामिल हैं।
  • इन वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार विलयन में जैविक अणुओं की हाई-रिजॉल्यूशन संरचना निर्धारण के लिए क्रायो-इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी विकसित करने हेतु दिया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत प्रदत्त राशि (9 मिलियन स्वीडिश क्रोन) को तीनों वैज्ञानिकों में बराबर-बराबर बांटा जाएगा।
  • वर्ष 1901 से अब तक 178 वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है। इसमें से 4 महिलाएं हैं।
  • फ्रेडरिक सेंगर एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें रसायन विज्ञान के लिए दो बार (1958 और 1980) नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है।

संबंधित लिंक
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/chemistry/laureates/2017/press.html
https://www.nobelprize.org/nobel_prizes/chemistry/