ओशन सेवन चैलेंज पूरा करने वाला विश्व का सबसे युवा तैराक

Rohan More becomes first Asian to swim across Ocean Seven

प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय तैराक ने सबसे कम उम्र में ओशन सेवन चैलेंज पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया?
(a) संदीप सेजवाल
(b) आदित्य मोरे
(c) रोहन मोरे
(d) सजन प्रकाश
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 11 फरवरी, 2018 को भारतीय तैराक रोहन मोरे ने सबसे कम उम्र में ‘ओशन सेवन चैलेंज’ पूरा कर कीर्तिमान स्थापित किया।
  • वह ओशन सेवन चैलेंज पूरा करने वाले विश्व के सबसे युवा तैराक बन गए हैं।
  • ऐसा करने वाले वो विश्व के 9वें और एशिया के पहले तैराक हैं।
  • रोहन ने अंटार्कटिक में लगभग 22 किमी. की दूरी को 8.37 घंटे में तैरकर पूरा किया।
  • इस मैराथन स्वीमिंग चैलेंज में तैराक को 7 लंबी दूरियां अलग-अलग समंदर में पार करनी होती हैं।
  • इस 7 महाद्वीप को सबसे ऊंचे पर्वतों पर चढ़ने के बराबर माना जाता है।
  • इस चैलेंज में नार्थ चैनल, कुक स्ट्रेट, मोलोकई चैनल, इंग्लिश चैनल, कैटालिन चैनल, सुगारू स्ट्रेट और स्ट्रेट ऑफ जिब्राल्टर को तैर कर पार करना होता है।
  • ज्ञातव्य है कि हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रोहन मोरे को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2016-2017 (वाटर एडवेंचर कैटेगरी में) प्रदान किया था।

संबंधित लिंक
https://www.aninews.in/news/sports/others/rohan-more-becomes-first-asian-to-swim-across-ocean-seven201802111432170001/