ओडिशा में महिलाओं के लिए हेल्पलाइन का शुभारंभ

Odisha women get 24x7 helpline number

प्रश्न-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा महिलाओं के लिए संकट की स्थिति में मदद करने हेतु एक हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया। इस हेल्पलाइन का नंबर क्या है?
(a) 1581
(b) 182
(c) 181
(d) 185
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2017 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा महिलाओं के लिए संकट की स्थिति में मदद करने हेतु एक हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया।
  • इस टोल फ्री हेल्पलाइन का सर्विस नंबर 181 है।
  • यह हेल्पलाइन राज्य के सभी जिलों में 24×7 उपलब्ध होगी।
  • इस हेल्पलाइन से हिंसा से प्रभावित महिलाओं को त्वरित मदद मिलेगी।
  • इस के अलावा महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों तथा कई अन्य सेवाओं के विषय में इसके द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/national/other-states/tollfree-womens-helpline-launched/article17431067.ece
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/2017/mar/08/odisha-women-get-24×7-helpline-number-181-on-international-womens-day-1579110–1.html
https://odishatv.in/odisha/body-slider/cm-launches-181-helpline-for-women-198904/