ओडिशा कौशल, 2018

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ओडिशा के किस जिले में ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन स्किलिंग परियोजना का शुभारंभ किया?
(a) अंगुल
(b) जजपुर
(c) बालांगीर
(d) कटक
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28-29 अप्रैल, 2018 के मध्य ओडिशा के कटक में भारत कौशल प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय अध्याय ओडिशा कौशल, 2018 का आयोजन किया गया।
  • इसका शुभारंभ ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया।
  • यह प्रतियोगिता आधुनिक ओडिशा के वास्तुकार मधुसूदन दास की जयंती के अवसर पर किया गया।
  • इस प्रतियोगिता में छह क्षेत्रों से लगभग 7000 प्रतिभागियों ने भागीदारी की।
  • इसी दिन केंद्रीय पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कटक के शिल्पकारों हेतु एक कौशल-सह-सामान्य सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया।
  • धर्मेन्द्र प्रधान द्वारा एक पाइप-फिटर सिटी गैस वितरण पाठ्यक्रम भी लांच किया गया।
  • यह पाठ्यक्रम 9 मई, 2018 से भुवनेश्वर के कौशल विकास संस्थान में प्रारंभ होगा।
  • उन्होंने जजपुर जिले के सुकिंडा में ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन स्किलिंग परियोजना का शुभारंभ किया।

संबंधित लिंक
http://www.skillreporter.com/2018/04/news/skilldevelopment/dharmendra-pradhan-to-launch-urja-ganga-gas-pipeline-skilling-project-for-training-and-certification-of-semi-skilled-and-unskilled-workforce/
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/2018/apr/29/odisha-skills-a-bigger-platform-says-cm-naveen–patnaik-1807709.html
http://odishatv.in/odisha/body-slider/cm-naveen-inaugurates-odisha-skills-2018-291586