ओएनजीसी द्वारा नागायालंका में ड्रिलिंग

प्रश्न-हाल ही में तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम द्वारा आंध्र प्रदेश के नगायालंका नामक स्थान पर ड्रिलिंग ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। नागायालंका आंध्र प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
(a) कृष्णा जिले में
(b) गुंटूर जिले में
(c) अनंतपुर जिले में
(d) पूर्वी गोदावरी जिले में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 मई, 2018 को ओएनजीसी द्वारा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में नागायालंका नामक स्थान पर कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का ड्रिलिंग ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
  • उक्त स्थल पर एक ‘अर्ली प्रोडक्शन सिस्टम’ का उद्घाटन किया गया।
  • यहां पर्यावरण संरक्षण पर भी 340 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • ओएनजीसी ने शुरूआत में तीन कुओं और ‘अर्ली प्रोडक्शन सिस्टम’ के विकास को लक्षित किया।
  • जिसकी हैंडलिंग क्षमता कच्चे तेल की 379 घन मीटर/दिन एवं 0.145 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस प्रतिदिन की है।
  • ध्यातव्य है कि ‘पर्यावरण और वन मंत्रालय’ ने ओएनजीसी को कृष्णा जिले में 31 कुएं स्थापित करने की अनुमति दी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/news/national/andhra-pradesh/ongc-operations-in-nagayalanka-from-today/article23954335.ece
https://economictimes.indiatimes.com/industry/energy/oil-gas/ongc-gets-green-nod-for-rs-456-cr-drilling-project-in-assam/articleshow/60909174.cms