ऑर्किड का पहला व्यापक सर्वेक्षण

प्रश्न-हाल ही में ‘बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया’ द्वारा किए गए ऑर्किड के पहले व्यापक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में ऑर्किड पुष्प की प्रजातियों की संख्या है-
(a) 1256
(b) 1378
(c) 1600
(d) 7200
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 6 जून, 2019 को ‘मिनिस्ट्री ऑफ इन्वॉयरोन्मेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज द्वारा पुस्तक ‘ऑर्किड्स ऑफ इंडिया: ए पिक्टोरियल गाइड’ का प्रकाशन किया गया था।
  • इस पुस्तक को बॉटेनिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों द्वारा लिखा गया है तथा इसमें भारत में पाए जाने वाले आर्किड प्रजातियों की जनगणना की अद्यतन जानकारी दी गई है।
  • यह भारत में ऑर्किड पुष्प का पहला व्यापक सर्वेक्षण है।
  • सर्वेक्षण के नतीजे     
  • ऑर्किड की 1256 प्रजातियां 155 वंश (Genera) हैं, जिसमें लगभग 388 प्रजातियां भारत के लिए स्थानिक (Endemic) हैं।
  • सर्वेक्षण में 775 प्रजातियों की तस्वीरें भी दी गई हैं।
  • देश में पाए जाने वाले ऑर्किड्स का लगभग 60% , जो 757 प्रजातियां हैं, एपिफाइटिक (Epiphytic) हैं।
  • जबकि 447 स्थलीय हैं और 43 माइकोहेटेरोट्रॉफिक हैं।
  • ऑर्किड प्रजाति की सबसे अधिक संख्या अरुणाचल प्रदेश (612 प्रजातियां) में दर्ज की गई।
  • इसके बाद सिक्किम (560) और पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग हिमालय क्षेत्र (479) का स्थान आता है।
  • इनमें से लगभग एक-तिहाई (128) पश्चिमी घाट में पाई जाती हैं।
  • इन स्थानिक प्रजातियों में से केरल में 111,  जबकि तमिलनाडु में 92 प्रजातियां पाई जाती हैं।
  • भारत के 10 जैव भौगोलिक क्षेत्रों में, हिमालयी क्षेत्र ऑर्किड प्रजातियों के मामले में सबसे समृद्ध है, इसके बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र, पश्चिमी घाट, दक्कन पठार (Deccan plateau) और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह आते हैं।
  • ऑर्किड पुष्प
  • ऑर्किड वनस्पति जगत का सुंदर पुष्प है, जो अद्भुत रंगरूप, आकार एवं लंबे समय तक ताजा रहने के गुण के कारण अंतरराष्ट्रीय पुष्प बाजार में विशेष महत्व रखता है।
  • यह जैव परागण में सहायता प्रदान करता है।
  • ‘कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड ऑन एंडेंजर्ड स्पेशीज ऑफ फॉना एंड फ्लोरा’ (CITES) के परिशिष्ट II के अंतर्गत ऑर्किड परिवार को सूचीबद्ध किया गया है और इसलिए किसी भी वनीय ऑर्किड के विश्व स्तर पर व्यापार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/sci-tech/energy-and-environment/india-is-home-to-1256-species-of-orchid-says-first-comprehensive-survey/article28429797.ece

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=190299