ऑक्सफेम असमानता रिपोर्ट, 2019

Oxfam global inequality report 2019

प्रश्न-हाल ही में जारी ऑक्सफेम असमानता रिपोर्ट, 2019 से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।
I. विश्व में 3.4 बिलियन लोग प्रतिदिन 5.50 डॉलर से कम पर जी रहे हैं।
II. वर्ष 2018 में अरबपतियों की संपत्ति में 900 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I एवं II दोनों
(d) न तो I, और न ही II
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 21 जनवरी, 2019 को दावोस, स्विट्जरलैंड में ऑक्सफेम द्वारा ‘पब्लिक गुड और प्राइवेट बेल्थ? (Public good or Private Wealth?) शीर्षक से असमानता रिपोर्ट, 2019 जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार विश्व में 3.4 बिलियन लोग प्रतिदिन 5.50 डॉलर से कम पर जी रहे हैं।
  • वर्ष 2018 में अरबपतियों की संपत्ति में 900 बिलियन डॉलर की वृद्धि हुई जबकि सबसे गरीब 3.8 बिलियन लोगों की संपत्ति 11% कम हुई।
  • वर्ष 2018 में विश्व के 26 लोगों के पास उतनी संपत्ति थी जितनी कि विश्व के 3.8 बिलियन लोगों के पास थी।
  • यदि सर्वाधिक धनी एक प्रतिशत व्यक्तियों पर 0.5% अतिरिक्त कर लगा दिया जाए तो स्कूल से वंचित सभी 262 मिलियन बच्चों को शिक्षा और 3.3 मिलियन लोगों को स्वास्थ्य देखभाल प्रदान किया जा सकता है।
  • सर्वाधिक धनी व्यक्ति कर प्राधिकारियों से अपनी 7.6 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति छुपा रहे हैं।
  • वैश्विक स्तर पर महिलाएं पुरुषों की तुलना में 23% कम कमाती हैं और पुरुष कुल संपत्ति का महिलाओं की तुलना में 50% से अधिक धारित करते हैं।
  • चिकित्सा देखभाल का 90% सार्वजनिक क्षेत्र द्वारा और 8% निजी क्षेत्र द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

लेखक-नीरज ओझा

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.oxfam.org/en/pressroom/pressreleases/2019-01-18/billionaire-fortunes-grew-25-billion-day-last-year-poorest-saw

https://www.oxfam.org.nz/sites/default/files/reports/Public%20Good%20or%20Private%20Wealth%20-%20Oxfam%202019%20-%20Summary.pdf

https://www.theguardian.com/business/2019/jan/21/world-26-richest-people-own-as-much-as-poorest-50-per-cent-oxfam-report

https://timesofindia.indiatimes.com/blogs/toi-editorials/inequality-is-real-but-oxfam-report-is-flawed/

https://www.dw.com/en/oxfam-releases-global-inequality-report-amid-ongoing-controversy/a-47142069