ए.आर. किदवई

A.R. Kidwai passes away

प्रश्न-हाल ही में पूर्व राज्यपाल तथा प्रसिद्ध शिक्षाविद ए.आर. किदवई का निधन हो गया। वह किस राज्य के पूर्व राज्यपाल थे?
(a) उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड
(b) बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान
(c) केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब
(d) ओडिशा, कर्नाटक, बिहार
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 अगस्त, 2016 को बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल एवं प्रमुख शिक्षाविद ए.आर. किदवई का नई दिल्ली में निधन होगा गया। वह 96 वर्ष के थे।
  • वह रिकॉर्ड 17 वर्षों तक बिहार (1979-1985 और 1993-1998), पश्चिम बंगाल (1998-1999) तथा हरियाणा (2004-2009) राज्यों के राज्यपाल रहे।
  • इसके साथ ही वह पंजाब, राजस्थान के कार्यवाहक राज्यपाल एवं दिल्ली और चंडीगढ़ के कार्यवाहक प्रशासक भी रहे।
  • वह वर्ष 2000 से 2004 तक राज्यसभा सांसद थे।
  • उन्होंने सर्वोच्च गांधीवादी मूल्यों को अपनाते हुए एक स्वतंत्रता सेनानी, सक्षम प्रशासक, संसद सदस्य और शिक्षाविद के रूप में राष्ट्र की सेवा की।
  • उन्हें वर्ष 2011 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149219
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/a-r-kidwai-dies-former-governor-bihar-west-bengal-haryana-rip-2994701/
http://www.thehindu.com/news/national/ar-kidwai-passes-away/article9027588.ece