पॉक्सो (POCSO) ई-बॉक्स का शुभारंभ

Maneka Sanjay Gandhi launch the POCSO e-box

प्रश्न-अभी हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा पॉक्सो (POCSO) ई-बॉक्स का शुभारंभ किया गया है?
(a) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(b) श्रम एवं रोजगार मंत्रालय
(c) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
(d) कानून मंत्रालय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 अगस्त, 2016 को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा बच्चों के यौन शोषण की शिकायत करने हेतु ई-बॉक्स का शुभारंभ किया गया।
  • पॉक्सो (यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण) ई-बॉक्स बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों की शिकायत तथा उनका प्रबंधन करने की एक ऑनलाइन प्रणाली है।
  • यह सुविधा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR-National Commision For Protection of child Rights) की वेबसाइट http;//ncper.gov.in/ पर उपलब्ध है।
  • इस वेबसाइट पर पीड़ित या वयस्क कोई भी वेबसाइट पर जाकर बच्चे के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकता है।
  • मंत्रालय द्वारा वर्ष, 1998 में चाइल्ड लाइन का प्रारंभ किया गया था। जिस पर प्रति महीने 14 लाख शिकायतें प्राप्त होती हैं।
  • यह ई-बॉक्स चाइल्डलाइन का ही विस्तार है।
  • यह उपयोगकर्ता के लिए किसी अन्य पृष्ठ पर नेविगेट करता है। इस पेज पर तीर का उपयोग करके शिकायत दर्ज किया जा सकता है, जहां वह कम से कम एकचित्र (उत्पीड़न की श्रेणी का वर्णन) विकल्प का चयन करने के लिए होता है।
  • इसके लिए शिकायत निवारण विभाग तथ्यों की पुष्टि करने के लिए होता है, जो पुलिस के साथ संदर्भित मामलों को साझा करेगा।
  • मंत्रालय की सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 53 प्रतिशत बच्चों को अपने जीवन में यौन शोषण की अन्य रूपों का सामना करना पड़ता है।
  • इस प्रकार के अधिकांशतः मामलों में अपराधी परिवार का कोई सदस्य/निकट रिश्तेदार परिचित होते हैं।
  • बच्चों के संरक्षण हेतु सरकार द्वारा अधिनियमित पॉस्को अधिनियम, 2012, बच्चों को यौन उत्पीड़न, यौन प्रताड़ना, अश्लील साहित्य से संदर्भित अपराधों से बचाने के लिए है।
  • उल्लेखनीय है कि पॉस्को अधिनियम, 2012 के तहत नाबालिक बच्चों की उम्र सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गयी है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=53801
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=149240
http://www.uniindia.com/news/india/maneka-launches-pocso-e-button-for-children-to-file-complaints-of-sexual-abuse/603124.html