एशियाई खेल, 2018

asian games 2018

प्रश्न-हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों के संदर्भ में निम्न तथ्यों पर विचार करें-
(a)  भारत ने 15 स्वर्ण सहित कुल 69 पदक प्राप्त किए।
(b) भारत ने सर्वाधिक 7 स्वर्ण पदक एथलेटिक्स में जीते।
(c)  बजरंग पूनिया ने भारत को एशियाई खेल, 2018 में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
(d) भारत ने मुक्केबाजी में 2 स्वर्ण पदक जीते।
  उपर्युक्त में से कौन-सा कथन असत्य है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 18वें एशियाई खेलों का आयोजन 18 अगस्त से 2 सितंबर, 2018 के मध्य इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग शहरों में संपन्न हुए।
  • जकार्ता वर्ष 1962 में भी एशियाई खेलों की मेजबानी कर चुका है।
  • यह पहला अवसर है जब एशियाई खेलों का आयोजन दो नगरों में किया गया।
  • इन खेलों की थीम ‘फील द एनर्जी ऑफ एशिया’ थी।
  • भारत ने 15 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य के साथ कुल 69 पदक जीतकर पदक तालिका में 8वां स्थान प्राप्त किया।
  • यह इस महाद्वीपीय खेल महाकुम्भ में भारत का अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन है।
  • भारत ने अपनी मेजबानी में संपन्न पहले एशियाई खेलों (1951, नई दिल्ली) में 15 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य पदक सहित कुल 51 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था।
  • चीन ने 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य पदक सहित कुल 289 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में लगातार 10वीं बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • चीन के अतिरिक्त जापान ही ऐसा एकमात्र देश है, जिसने एशियाई खेलों की पदक तालिका में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • भारत ने इस बार सर्वाधिक पदक 19 पदक एथलेटिक्स में जीते, जिसमें 7 स्वर्ण, 10 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।
  • एशियाई खेल, 2018 में निशानेबाज रवि कुमार और अपूर्वी चंदेला ने भारत के लिए पहला पदक, कांस्य पदक के रूप में प्राप्त किया।
  • दोनों की जोड़ी ने 10 मीटर मिश्रित टीम एयर राइफल स्पर्धा में 429.9 अंक प्राप्त किए।
  • भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा. भार वर्ग में जापान के तकातानी दाईची को 11-8 से पराजित कर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला पहलवान बनीं।
  • v  विनेश ने 50 किग्रा. भार वर्ग में जापान पहलवान इरी यूकी को 6-2 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • मेरठ के 15 वर्षीय निशानेबाज शार्दूल विहान ने डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक (240.7 अंक) जीता और एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
  • महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में राही सरनोबत ने स्वर्ण पदक जीता।
  • इसी के साथ राही एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनीं।
  • भारतीय पुरुष टेबल टेनिस को मिला कांस्य पदक इन खेलों के 60वर्षों के इतिहास में टेबल टेनिस में जीता गया पहला पदक है।
  • टेबल टेनिस की इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत को द.कोरिया ने पराजित किया।
  • टेनिस खिलाड़ी अंकित रैना एशियन गेम्स में महिला एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं।
  • इससे पूर्व सानिया मिर्जा ने दोहा में वर्ष 2006 में रजत पदक जीता था और इसके बाद वर्ष 2010 में ग्वांग्झू में कांस्य पदक जीता था।
  • मुक्केबाजी में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने जीता।
  • 49 किग्रा. भार वर्ग के फाइनल में अमित ने 2016 रियो ओलंपिक चैंपियन हसनबाय दुसमातोव को 3-2 से शिकस्त दी।
  • भारत को 15वां और अंतिम स्वर्ण पदक प्रणव वर्धन और शिवनाथ सरकार की जोड़ी ने ब्रिज स्पर्धा में दिलाया।
  • फाइनल में प्रणव और शिबनाथ ने 384 अंक हासिल किए।
  • 60 वर्षीय प्रणव भारतीय दल में पदक जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
  • भारत ने अपना 69वां एवं अंतिम पदक पुरुष हॉकी स्पर्धा में जीता।
  • सेमीफाइनल में मलेशिया से पेनाल्टी शूट आउट के सडन डेथ में 7-6 से पराजित होने के बाद भारतीय टीम ने कांस्य पदक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से पराजित किया।
  •  जापान की 18 वर्षीय युवा तैराक रिकाको इकी को 18वें एशियाई खेलों का सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (MVP) चुना गया।
  • रिकाको ने सर्वाधिक 6 स्वर्ण पदक एवं 2 रजत पदक सहित सर्वाधिक 8 प्राप्त किए।
  • उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक रहे नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक स्पर्धा में भारत को एशियाई खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
  • नीरज ने 88.06 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर यह स्वर्ण पदक जीता।
  • 21 वर्षीय स्वप्ना बर्मन हेप्टाथलान स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम भारतीय एथलीट बनीं।
  • सात स्पर्धाओं के इस खेल में स्वप्ना ने कुल 6026 अंक जुटाए।
  • समापन समारोह में महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल भारतीय ध्वजवाहक रहीं।
  • भारत ने 18वें एशियाई खेलों में 36 खेलों में भागीदारी हेतु 572 एथलीट सहित कुल 804 सदस्यीय दल भेजा था।
  • भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह भारतीय दल के प्रमुख (Chef de Mission) थे।
  •  खेलों के समापन की घोषणा के बाद एशियाई खेलों की मशाल चीन की ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष को सौंपा गया।
  • 2022 एशियाई खेलों का आयोजन चीन के हांगझोउ में किया जाएगा। 

18वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय

  1. बजरंग पूनिया (कुश्ती), पुरुष फ्रीस्टाइल (65 किग्रा. भार वर्ग)
  2. विनेश फोगाट (कुश्ती), महिला फ्रीस्टाइल (50 किग्रा. भार वर्ग)
  3. सौरभ चौधरी (निशानेबाजी),पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल
  4. राही सरनोबत (निशानेबाजी), महिला 25 मीटर पिस्टल
  5. स्वर्ण सिंह, दत्तु बाबन भोकानल, ओम प्रकाश एवं सुखमीत सिंह (रोइंग), पुरुष क्वाड्रूपल स्कल्स
  6. रोहन बोपन्ना एवं दिविज शरण (लॉन टेनिस), पुरुष युगल
  7. तेजिंदर पाल सिंह तूर (एथलेटिक्स),
  • गोला फेंक
  1. नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स), भाला फेंक
  2. मंजीत सिंह (एथलेटिक्स), पुरुष 800 मीटर दौड़
  3. अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), पुरुष त्रिकूद
  4. स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), महिला हेप्टाथलान
  5. जिनसन जॉनसन (एथलेटिक्स), पुरुष 1500 मीटर दौड़
  6. एम.आर. पूवाम्मा, सरिताबेन गायकवाड़, हिमा दास एवं विस्माया (एथलेटिक्स), महिला 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़
  7. अमित पंघल (मुक्केबाजी), लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा. भार वर्ग)
  8. प्रणव वर्धन एवं शिबनाथ सरकार (ब्रिज), पुरुष पेयर

 संबंधित लिंक…
https://en.wikipedia.org/wiki/2018_Asian_Games
https://en.asiangames2018.id/
https://en.wikipedia.org/wiki/India_at_the_2018_Asian_Games