उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2017 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा

प्रश्न-31 अगस्त, 2018 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा किसे संस्थान के सर्वश्रेष्ठ भारत-भारती सम्मान के लिए चुना गया है?
(a) जयप्रकाश कर्दम
(b) डॉ. रमेश चंद्र शाह
(c) डॉ. रामदेव शुक्ल
(d) डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 31 अगस्त, 2018 को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा वर्ष 2017 के पुरस्कारों/सम्मानों की घोषणा की गई।
  • संस्थान के सर्वश्रेष्ठ भारत-भारती सम्मान के लिए भोपाल के डॉ. रमेश चंद्र शाह को चुना गया है।
  • वर्ष 2016 का यह पुरस्कार बीकानेर के डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित को प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाता है।
  • संस्थान द्वारा घोषित अन्य प्रमुख पुरस्कार इस प्रकार हैं-
    (i) लोहिया साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये) – जयप्रकाश कर्दम, दिल्ली
    (ii) हिंदी गौरव सम्मान (4 लाख रुपये) -डॉ. रामदेव शुक्ल, गोरखपुर।
    (iii) महात्मा गांधी साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये) -डॉ. राम गोपाल शर्मा ‘दिनेश’, नोएडा।
    (iv) पं. दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये) – डॉ. धर्मपाल मैनी, गुरुग्राम हरियाणा।
    (v) अवंतीबाई साहित्य सम्मान (4 लाख रुपये) – शत्रुघन प्रसाद, पटना।
    (vi) राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन सम्मान (4 लाख रुपये)- बड़ाबाजार कुमार सभा पुस्तकालय, कोलकाता।
     साहित्य भूषण सम्मान (2 लाख रुपये)
    (i) डॉ. मथुरेश नंदन कुलश्रेष्ठ, जयपुर
    (ii) डॉ. हरिमोहन मालवीय, इलाहाबाद
    (iii) डॉ. अमरनाथ सिन्हा, पटना
    (iv) आचार्य निशांत केतु, गुरुग्राम, हरियाणा
    (v) देवीसहाय पाण्डेय ‘दीप’, फैजाबाद
    (vi) राम नरेश सिंह ‘मंजुल’, बस्ती
    (vii) डॉ. नंदलाल मेहता ‘वागीश’, गुरुग्राम, हरियाणा।
    (viii) डॉ. सत्यधर शुक्ल, लखीमपुर खीरी।

संबंधित लिंक…
http://uphindisansthan.in/Information%20Centre/Web/Page%201.htm