एशियाई खेल, 2018 में पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय एथलीट

प्रश्न-28 अगस्त, 2018 को एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में किस एथलीट ने भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता?
(a) मनजीत सिंह
(b) रंजीत सिंह
(c) कुलवंत सिंह
(d) जिनसन जॉनसन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • इंडोनेशिया में चल रहे एशियाई खेलों में 28 अगस्त, 2018 को एथलीट मनजीत सिंह ने पुरुष 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।
  • मंजीत ने 1 मिनट 46.15 सेकंड के समय में दौड़ पूरी करके स्वर्ण पदक जीता।
  • भारत के ही जिनसन जॉनसन ने 1 मिनट 46.35 सेकंड के साथ रजत पदक तथा कतर के अब्दुला अबु बकर ने 1 मिनट 46.35 सेकंड के समय में दौड़ पूरी करके कांस्य पदक जीता।
  • भारत ने 800 मीटर में आखिरी बार 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
  • तब चार्ल्स बोरोमियो ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
  • यह एशियाई खेलों में मात्र दूसरा अवसर है, जबकि भारतीय एथलीट 800 मीटर दौड़ में पहले दो स्थानों पर रहे।
  • इससे पूर्व दिल्ली में पहले एशियाई खेलों में रंजीत सिंह ने स्वर्ण तथा कुलवंत सिंह ने रजत पदक जीता था।

लेखक-बृजेश रावत

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/sport/athletics/asian-games-manjit-singh-wins-gold-jinson-johnson-silver-in-mens-800m/article24802210.ece
https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/asian-games/news/athletics-manjeet-singh-gold-jinson-johnson-silver-medal-in-800-m-final-race/articleshow/65580760.cms