एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2021

प्रश्न-5 अक्टूबर‚ 2021 को दोहा‚ कतर में संपन्न एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2021 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इस चैंपियनशिप में जापान ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण और 5 कांस्य) जीते और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(b) भारत ने कुल 2 कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में छठे स्थान पर रहा।
(c) पुरुष एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के ली सैंग-सू ने जीता है।
(d) महिला एकल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान की हिना ह्याता ने जीता है।
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 सितंबर से 5 अक्टूबर‚ 2021 के मध्य एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप‚ 2021 (25वां संस्करण) दोहा‚ कतर में संपन्न हुआ।
  • जापान ने कुल 9 पदक (4 स्वर्ण और 5 कांस्य) प्राप्त किए और पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
  • दक्षिण कोरिया कुल 8 पदक (3 स्वर्ण‚ 4 रजत एवं 1 कांस्य) प्राप्त कर पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
  • भारत ने कुल 3 कांस्य पदक जीते और पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।
  • व्यक्तिगत स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे-
  • पुरुष एकल
  • स्वर्ण पदक-ली सैंग-सू (दक्षिण कोरिया)
  • रजत पदक-चुआंग ची-युआन (ताइवान)
  • कांस्य पदक-जंग वू-जिन (दक्षिण कोरिया) एवं शुनशुके टोगामी (जापान)
  • महिला एकल
  • स्वर्ण पदक-हिना हयाता (जापान)
  • रजत पदक-शिन यू-बिन (दक्षिण कोरिया)
  • कांस्य पदक-मिनॉमी अंडो (जापान) एवं साकी शीबाता (जापान)
  • पुरुष युगल
  • स्वर्ण पदक-यूकिया उदा एवं शुनशुके टोगामी (दोनों जापान)
  • रजत पदक-जंग वू-जिन और लिम जोंग-हून (दोनों दक्षिण कोरिया)
  • कांस्य पदक-हरमीत देसाई एवं मानव ठक्कर (दोनों भारत) तथा शरथ कमल एवं साथियान गुनासेकरन (दोनों भारत)
  • महिला युगल
  • स्वर्ण पदक-जेवोन जी-ही एवं शिन-यू. बिन (दोनों दक्षिण कोरिया)
  • रजत पदक-डू होई केम एवं ली हो चिंग (दोनों हांगकांग)
  • कांस्य पदक-मियू नागासाकी एवं मिनॉमी अंडो (दोनों जापान) तथा चेंग सीन जू एवं लियू सिंग यिन (ताइवान)
  • मिश्रित युगल
  • स्वर्ण पदक-शुनशुके तोगामी एवं हिना हयाता (दोनों जापान)
  • रजत पदक-जंग वू-जिन एवं जेओन जी-ही (दोनों दक्षिण कोरिया)
  • कांस्य पदक-वोंग चुन टिंग एवं डू होई केम (दोनों हांग-कांग) तथा हो क्वान किट एवं ली हो चिंग (दोनों हांग कांग)

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://allsportdb.com/Events/2021-Asian-Table-Tennis-Championships-10789