रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार‚ 2021

प्रश्न-6 अक्टूबर‚ 2021 को ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस वर्ष यह पुरस्कार दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
(ii) यह पुरस्कार जर्मन वैज्ञानिक बेंजामिन लिस्ट तथा अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन को प्रदान किया जाएगा।
(iii) इन्हें यह पुरस्कार ऐसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए दिया जाएगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 अक्टूबर‚ 2021 को स्टॉकहोम (स्वीडन) स्थित ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ द्वारा वर्ष 2021 हेतु रसायन विज्ञान में क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार दो वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • ये दो वैज्ञानिक हैं-
  1. बेंजामिन लिस्ट‚ जर्मनी
  2. डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन‚ यूएसए
  • इन्हें यह पुरस्कार ऐसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस (Asymmetric Organocatalysis) के विकास के लिए दिया जाएगा।
  • एसिमैट्रिक ऑर्गेनोकैटलिस्ट जो छोटे ऑर्गेनिक मॉलिक्यूल्स से निर्मित होता है।
  • यह तीसरे प्रकार का एक उत्प्रेरक (Catalyst) है।
  • इन दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूल बिल्डिंग का नया टूल विकसित किया‚ जिसे ऑर्गेनोकैटलिसिस का नाम दिया गया है।
  • गौरतलब है कि अभी तक रसायन विज्ञान के शोधकर्ताओं को भरोसा था कि दो ही प्रकार के उत्प्रेरक होते हैं-धातु और एंजाइम्स।
  • इसका इस्तेमाल नई दवाओं के रिसर्च के साथ रसायन विज्ञान को ज्यादा पर्यावरण के अनुकूल बनाने में किया जा सकता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nobelprize.org/prizes/literature/2021/summary/