हेनली पासपोर्ट इंडेक्स‚ 2021 (Q4)

प्रश्न-5 अक्टूबर‚ 2021 को जारी नवीनतम हेनली पासपोर्ट इंडेक्स‚ 2021’ (Q4) से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में जापान एवं सिंगापुर 192 वीजा फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर है।
(ii) इस सूचकांक में भारत 58 वीजा फ्री स्कोर के साथ 90वें स्थान पर रहा।
(iii) इस सूचकांक में अफगानिस्तान को सबसे निचला स्थान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर‚ 2021 को वैश्विक नागरिकता और सलाहकार फर्म हेनली एंड पार्टनर्स द्वारा नवीनतम हेनली पासपोर्ट इंडेक्स (Henley Passport Index), 2021 (Q4) जारी किया गया।
  • यह इंडेक्स तिमाही आधार पर जारी किया जाता है।
  • यह इंडेक्स 199 विभिन्न पासपोर्टो के वीजा-मुक्त पहुंच की तुलना 227 यात्रा गंतव्यों से करता है।
  • इस सूचकांक में जापान एवं सिंगापुर 192 वीजा-फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
  • इसके अनुसार‚ जापान एवं सिंगापुर 192 देशों में बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
  • इसके पश्चात जर्मनी एवं दक्षिण कोरिया 190 वीजा- फ्री स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहा।
  • फिनलैंड‚ इटली‚ लक्जमबर्ग तथा स्पेन 189 वीजा-फ्री स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
  • इस सूचकांक में भारत‚ बुर्किना फासो तथा ताजिकिस्तान के साथ-साथ संयुक्त रूप से 90वें स्थान पर रहा।
  • सूचकांक में भारत का वीजा फ्री स्कोर 58 रहा।
  • दूसरे शब्दों में भारत के पासपोर्ट के साथ यहां के नागरिक विश्व के केवल 58 देशों में ही बिना किसी पूर्व वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
  • इस सूचकांक में अफगानिस्तान को सबसे निचला 116वां स्थान (वीजा फ्री स्कोर-26) प्राप्त हुआ है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.henleyglobal.com/passport-index/ranking