एफएम पर राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण को समाप्त करने वाला पहला देश

Norway Shuts Down FM Radio Forever

प्रश्न-हाल ही में कौन-सा देश राष्ट्रीय रेडियो प्रसारण को समाप्त करने वाला पहला देश बना?
(a) डेनमार्क
(b) स्वीडन
(c) नॉर्वे
(d) फिनलैंड
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • नॉर्वे ने डिजिटल रेडियो की ओर कदम बढ़ाते हुए अपने एफएम नेटवर्क का राष्ट्रीय प्रसारण बंद कर दिया है।
  • ऐसा करने वाला वह विश्व का पहला देश बना गया है।
  • इस प्रक्रिया को ‘डिजिटल स्विचओवर’ (वह प्रक्रिया जब एनालॉग सिस्टम से डिजिटल सिस्टम को अपनाते हैं) की संज्ञा दी जा रही है।
  • देश के केवल स्थानीय रेडियो स्टेशन एफएम आवृत्तियों का उपयोग जारी रखेंगे।
  • 13 दिसंबर, 2017 को देश के सबसे उत्तरी क्षेत्रों और आर्कटिक (उत्तरी ध्रुव) में स्थित स्वाल्बार्ड द्वीप समूह ने डिजिटल ऑडियो प्रसारण को अपना लिया।
  • परिवर्तनकारी इस प्रक्रिया की शुरूआत 11 जनवरी 2017, को हुई थी।
  • डिजिटल तकनीक के माध्यम से ध्वनि की गुणवत्ता में सुधार तथा चैनलों की संख्या में वृद्धि होगी।
  • यह सेवा प्रदान करने वाली फर्म डिजिटलरेडियो नॉर्वे है।
  • यह सेवा एफएम रेडियो से आठ गुना सस्ती है।
  • सेवा उपयोगकर्ताओं को नए रिसीवर या एडाप्टर खरीदने होंगे।
  • ध्यातव्य है कि पिछले एक वर्ष के दौरान दैनिक रूप से रेडियो सुनने वालों की संख्या 10 प्रतिशत कम हो गई।
  • साथ ही सार्वजनिक प्रसारक एनआरके से 21 प्रतिशत श्रोता विमुख हो गए।
  • स्विट्जरलैंड, ब्रिटेन और डेनमार्क सहित अन्य देशों के द्वारा भी आने वाले वर्षों में ‘डिजिटल स्विचओवर’ को अपनाए जाने की संभावना है।

संबंधित लिंक
http://fortune.com/2017/12/18/norway-fm-radio-digital-audio-broadcasting/
https://www.theguardian.com/world/2017/dec/13/norway-becomes-first-country-to-end-national-radio-broadcasts-on-fm
http://money.cnn.com/2017/01/06/technology/norway-fm-radio-shut/index.html