एक ईंट शहीद के नाम अभियान

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में ‘एक ईंट शहीद के नाम अभियान’ शुरू किया गया है?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) उत्तराखंड
(c) मणिपुर
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 26 फरवरी, 2018 को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ङ्खाकुर ने ‘एक ईंट शहीद के नाम अभियान’ के तहत शहीदों के नाम पर स्मारक बनाने हेतु लोगों से अपना सहयोग देने की अपील की।
  • इस अभियान के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक जिले में शहीद स्मारक बनाए जाएंगे।
  • इस अभियान के संयोजक संजीव राणा हैं।
  • मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने अभियान के संयोजक को एक ईंट शहीद के नाम प्रदान की।
  • इस प्रकार के शहीद स्मारक का निर्माण लोगों की भागीदारी से किया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा भी इस अभियान को बढ़ावा देने में हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस अभियान के अंतर्गत शहीद स्मारक के निर्माण का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को भी शहीदों की कुर्बानियों से परिचित करवाना है।
  • इस अभियान के अंतर्गत किसी से भी नकद राशि प्राप्त नहीं की जाएगी।
  • इसमें लोगों से एक ईंट तथा स्मारक निर्माण सामग्री स्वीकार की जाएगी।
  • हरियाणा में दो शहीद स्मारक का निर्माण किया जा चुका है।
  • इससे पूर्व वह लोगों के सहयोग से हरियाणा के करनाल में शहीद राम मेहर अखाड़ा और कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करा चुके हैं।

संबंधित लिंक
http://himachalpr.gov.in/OnePressRelease.aspx?Language=2&ID=11348

One thought on “एक ईंट शहीद के नाम अभियान”

Comments are closed.