एक्सपीडिया फ्लाइट एंड होटल एटिकेट सर्वे-2018

प्रश्न-हाल ही में फ्लाइट एवं होटल व्यवहार पर हुए एक वार्षिक सर्वेक्षण के अनुसार एशिया-प्रशांत क्षेत्र में प्रायः यात्रा करने वालों की सूची में भारतीयों का स्थान है-
(a) तीसरा
(b) दूसरा
(c) चौथा
(d) पहला
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 30 अप्रैल, 2018 को ‘एक्सपीडिया फ्लाइट एंड होटल शिष्टाचार (Etiquette) सर्वे-2018′ के नतीजे जारी किए गये।
  • यह दुनियाभर के 23 देशों में यात्रियों के उड़ान एवं होटल व्यवहार से संबंधित एक वार्षिक सर्वेक्षण है।
  • सर्वेक्षण के नतीजों के अनुसार एशिया-प्रशांत क्षेत्र में प्रायः यात्रा करने वालों में भारतीयों का तीसरा स्थान है।
  • भारतीयों के यात्रा की दर 7.6 फ्लाइट्स प्रतिवर्ष रही है।
  • सर्वेक्षण ऑनलाइन आयोजित किया गया था।
  • सर्वेक्षण में 18,229 उत्तरदाताओं (Respondents) को शामिल किया गया।
  • जिनमें से 793 दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, हैदराबाद और पुणे जैसे भारतीय शहरों से थे।
  • सर्वे नतीजों के अनुसार भारतीय यात्री तेजी से टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं, क्योंकि अब 67 प्रतिशत भारतीय ऑनलाइन चेक इन कर रहे हैं।
  • इस संदर्भ में वे दुनिया में सातवें नंबर पर हैं।
  • वहीं 18 प्रतिशत भारतीय यात्री मोबाइल से चेक-इन कर रहे हैं और इस संदर्भ में वे पहले स्थान पर हैं।
  • मोबाइल डिवाइस के जरिए बोर्डिंग पास के इस्तेमाल में भारत का थाइलैंड के बाद दूसरा स्थान (29%) है।
  • विमान में खराब अनुभवों को अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड करने में भी भारतीय यात्रियों का दूसरा स्थान है।
  • विदेश यात्रा करते समय फ्लाइट में वाई-फाई के लिए भुगतान करने में भारतीयों के सबसे आगे रहने की संभावना होती है।
  • अजनबी सहयात्रियों के साथ बातचीत करने में भारतीय यात्रियों का पूरी दुनिया में पहला स्थान (59%) है।
  • भारतीय यात्री (34%) सोशल मीडिया पर भी एयरलाइंस के साथ अपने यात्रा अनुभवों को साझा करने में पहले स्थान पर हैं।
  • ध्यातव्य है कि भारत सरकार ने 1 मई, 2018 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस, दोनों को विमान के 3000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच जाने पर फोन कॉल और इंटरनेट ब्राउजिंग की स्वीकृति दे दी है।
  • भारतीय सैटेलाइट या स्पेस डिपार्टमेंट की स्वीकृति वाली सैटेलाइट और इंडियन गेटवे के जरिए यह सर्विस 3-4 महीनों में मिलनी शुरू हो जाएगी।

संबंधित लिंक
https://newsroom.expedia.com/2018-04-30-Expedias-Airplane-Hotel-Etiquette-Study-Reveals-the-Latest-in-Travel-Annoyances
https://www.financialexpress.com/industry/indians-on-top-spot-in-befriending-strangers-listening-to-music-on-flights/1155684/