भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण के नए अध्यक्ष

प्रश्न-हाल ही में केंद्र सरकार ने किसे भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(a) टी.एस. विजयन
(b) सुभाष चंद्र खुंतिया
(c) उषा सांगवान
(d) सुधांसु मेहता
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मई, 2018 को केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी एवं कर्नाटक के पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र खुंतिया को भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI: Insurance Regulatory and Development Authority of India) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
  • इन्होंने 7 मई, 2018 को पदभार ग्रहण किया।
  • उनका कार्यकाल 3 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक जो भी पहले हो तक होगा।
  • इस पद पर वह टी.एस. विजयन का स्थान लेंगे।
  • यह भारत सरकार का एक प्राधिकरण है जिसका उद्देश्य बीमा उद्योग का विनियमन, संवर्धन तथा बीमा पॉलिसी धारकों के हितों की रक्षा करना है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय हैदराबाद में है।

संबंधित लिंक
https://www.irdai.gov.in/ADMINCMS/cms/frmGeneral_Layout.aspx?page=PageNo3465&flag=1
http://www.thehindu.com/business/Economy/subhash-chandra-khuntia-is-new-irdai-chairman/article23741004.ece