उ.प्र. भू-संपदा अपील अधिकरण का गठन

प्रश्न-हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने उ.प्र. भू संपदा अपील अधिकरण गठन किया। इस अधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं-
(a) न्यायमूर्ति संविद्र सिंह
(b) न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल
(c) न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल
(d) न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 सितंबर, 2018 को उत्तर प्रदेश सरकार ने उ.प्र. भू-संपदा अपील अधिकरण का गठन किया।
  • मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल इस अधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
  • उल्लेखनीय है कि उ.प्र. भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा किए गए निर्णयों को चुनौती देने के लिए इस अधिकरण में अपील की जा सकेगी।
  • पूर्व मुख्य सचिव राजीव कुमार वर्तमान में यूपी रेरा के अध्यक्ष हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक
https://www.awasbandhu.in/wp-content/uploads/2018/09/RERA-TRIBUNAL-Members.pdf