उ.प्र. गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली, 2019

up cow conservtion and promotion fund 2019

प्रश्न-28 मई, 2019 को किस राज्य के मंत्रिमंडल द्वारा गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली, 2019’ को मंजूरी दी गई।
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) उत्तराखंड
(d) राजस्थान
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 28 मई, 2019 को संपन्न उ.प्र. मंत्रिमंडल की बैठक में ‘उ.प्र. गो संरक्षण एवं संवर्धन कोष नियमावली, 2019’ को मंजूरी प्रदान की गई।
  • यह नियमावली प्रदेश स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप तैयार की गई है।
  • यह कोष दान, राज्य व केंद्र सरकारों, सरकारी संस्थानों, NGD, व धर्मार्थ संगठनों के माध्यम से उठाया जाएगा। इसके अलावा मंडी उपकर से 2 प्रतिशत वार्षिक उत्पाद शुल्क का 5 प्रतिशत व वार्षिक टोल टैक्स का 0.5 प्रतिशत से लिया जायेगा।
  • इस नियमावली के तहत अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित पशुओं के भरण पोषण हेतु वित्त पोषण के लिए एक कार्पस फंड की स्थापना की जाएगी।
  • इस फंड से निराश्रित गोवंश के संरक्षण और संवर्द्धन में सहायता प्राप्त होगी।
  • कैबिनेट की इस बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जिला स्तर पर ‘गोवंश आश्रय’ स्थल को चलाने व प्रबंधन करने की भी स्वीकृति दी गई।
  • इन फंड (कोष) से जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों में अवासित गोवंश के पालन-पोषण, गोवंश आश्रम स्थलों के संचालन, प्रबंधन हेतु सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://indianexpress.com/article/cities/lucknow/uttar-pradesh-cabinet-clears-funds-for-cow-conservation-5753576/
https://timesofindia.indiatimes.com/india/up-approves-fund-for-cow-welfare/articleshow/69550898.cms