‘उत्तर प्रदेश विकास संवाद-2’ तीर्थाटन पर्यटन और क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम

uttar pradesh vikas samvad -2
प्रश्न-20 सितंबर, 2019 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश विकास संवाद-2’ तीर्थाटन पर्यटन और क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसे पर्यटन प्रबंध रत्न से सम्मानित किया?
(a) प्रो. मनोज दीक्षित
(b) रमाकांत गोस्वमी
(c) महंत राजकुमार दास
(d) डॉ. कुमार अरुणोदय
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 20 सितंबर, 2019 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश विकास संवाद-2’ तीर्थाटन पर्यटन क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया।
  • इसका आयोजन हिन्दुस्तान समाचार द्वारा किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साप्ताहिक युगवार्ता के विशेषांक का विमोचन भी किया।
  • इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया, जो निम्नलिखित हैं-
  • पर्यटन प्रबंध रत्न-प्रो मनोज दीक्षित (डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, अयोध्या के कुलपति)
  • संस्कृति रत्न-प्रमोद मिश्र और डॉ. रत्नेश शर्मा (दोनों वाराणसी)
  • तीर्थाटन संस्कृति व सेवा रत्न-रमाकांत गोस्वामी (मथुरा)
  • सेवा रत्न-डॉ. सुशील कुमार सिन्हा (प्रयागराज) और डॉ. वैभव खन्ना (लखनऊ)
  • स्वच्छता रत्न-प्रगल्भ दत्त तिवारी (वाराणसी) और महंत राजकुमार दास (अयोध्या)
  • शिक्षा रत्न-डॉ. कुमार अरुणोदय (प्रयागराज)
  • पर्यटन रत्न-डॉ. कायनात काजी (आगरा)
  • शिक्षा प्रोत्साहन रत्न-रजत सक्सेना (पीलीभीत)
  • उद्योग रत्न-अंजू डिसूजा, रोशन लाल गुप्ता (दोनों पीलीभीत)

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.janindianews.com/uncategorized/pilgrimage-up-development-dialogue-was-very-successful-in-giving-new-direction-to-tourism-development-janindia/amp/

https://www.amarujala.com/lucknow/religious-tourism-should-connect-to-other-tourism-and-developed-together-says-yogi?pageId=1