उत्कर्ष 2022

प्रश्न-हाल ही में लांच हुई ‘उत्कर्ष 2022’ किसकी पहल है?
(a) नीति आयोग
(b) वित्त मंत्रालय
(c) इसरो
(d) भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 23 जुलाई, 2019 को भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने केंद्रीय बैंक की मध्यम काल के लिए तैयार की गई रणनीति रूपरेखा ‘उत्कर्ष 2022’ की शुरूआत की।
  • यह रणनीति वैश्विक स्तर पर बन रहे वृहद आर्थिक परिवेश के अनुरूप तैयार की गई है।
  • इस रणनीतिक रूपरेखा की शुरूआत आरबीआई को मिले अधिकारों के तहत बेहतर कार्य प्रदर्शन हासिल करने तथा नागरिकों एवं अन्य संस्थानों का केंद्रीय बैंक में विश्वास मजबूत करने के लिए की गई है।
  • इस रणनीतिक रूपरेखा में केंद्रीय बैंक का मिशन, कोर उद्देश्य, मूल्य और विजन स्टेटमेंट शामिल हैं, जो राष्ट्र के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।
  • मध्यम अवधि के विजन स्टेटमेंट निम्नलिखित निर्धारित करते हैं-

(i) वैधानिक और अन्य कार्यों के प्रदर्शन में उत्कृष्टता

(ii) आरबीआई में नागरिकों और अन्य संस्थानों का मजबूत भरोसा,

(iii) राष्ट्रीय और वैश्विक भूमिकाओं में प्रासंगिकता एवं महत्व को बढ़ाना,

(iv) पारदर्शी, जवाबदेह और नैतिकता से प्रेरित आंतरिक शासन,

(v) पर्यावरण के अनुकूल डिजिटल और साथ ही भौतिक अवसंरचना तथा

(vi) नवीन, गतिशील और कुशल मानव संसाधन आदि।

  • केंद्रीय बैंक एक उप-समिति के जरिए इसके क्रियान्वयन और प्रगति की समय-समय पर निगरानी करता रहेगा।
  • ज्ञातव्य है कि रिजर्व बैंक के मूल उद्देश्य, मूल्यों और दृष्टि वक्तयों को नए सिरे से स्पष्ट करने के लिए अप्रैल, 2015 में एक औपचारिक रणनीतिक प्रबंधन की रूपरेखा को जारी किया गया था।
  • इसका उद्देश्य रिजर्व बैंक की रणनीति के लिए समय के अनुरूप एक नई रूपरेखा तैयार की जा सके।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://economictimes.indiatimes.com/news/economy/policy/rbi-launches-medium-term-strategy-framework-utkarsh-2022/articleshow/70349865.cms