उच्च स्तरीय वियतनामी प्रतिनिधिमंडल की भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद से वार्ता

प्रश्न-हाल ही में वियतनामी प्रतिनिधिमंडल की भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद से वार्ता कहां संपन्न हुई?
(a) नई दिल्ली में
(b) बंगलुरू में
(c) मुंबई में
(d) अहमदाबाद में
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 अक्टूबर, 2018 को नई दिल्ली में वियतनामी प्रतिनिधिमंडल की भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (Trade Promotion Council of India : TPCI) से वार्ता संपन्न हुई।
  • वियतनामी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वियतनाम के उपमंत्री ट्रान थान तथा टीपीसीआई के अध्यक्ष मोहित सिंगला ने भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व किया।
  • यह वार्ता दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के उद्देश्य से हुई।
  • उल्लेखनीय है कि भारत और वियतनाम के मध्य द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2015-16 में लगभग 7.8 अरब अमेरिकी डॉलर था।
  • वर्ष 2020 तक दोनों देशों के मध्य द्विपक्षीय व्यापार लगभग 15 अरब अमेरिकी डॉलर तक करने का लक्ष्य है।

लेखक – रमेशचन्द

संबंधित लिंक…
http://www.tpci.in/wp-content/uploads/2018/10/2018.10.24.High-level-Vietnamese-delegation-to-work-out-avenues-with-TPCI-to-enhance-bilateral-trade.pdf