इसरो का नया अनुसंधान केंद्र

ISRO to set up research centre in Guwahati

प्रश्न-हाल ही में इसरो ने उत्तर पूर्व के किस राज्य में अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की?
(a) असम
(b) नगालैंड
(c) मिजोरम
(d) त्रिपुरा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 5 अक्टूबर, 2017 को इसरो के चेयरमैन किरण कुमार और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम की राजधानी गुवाहाटी में स्टार्टअप्स, अकादमिक जगत के लोगों, पर्यावरणविदों और उद्यमियों के लिए एक अनुसंधान केंद्र स्थापित करने के लिए एक समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।
  • यह अनुसंधान केंद्र उत्तर-पूर्व में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग की संभावना और ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ के तहत उत्तर-पूर्व को पूर्वी एशियाई देशों से जोड़ने में सहायता प्रदान करेगा।
  • यह अनुसंधान केंद्र ‘ग्लोबल पोजिशिनिंग प्रणाली’ (GPS), भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS) और रिमोट सेंसिंग तकनीकी से लैस होगा।
  • रिमोट सेंसिंग तकनीकी का उपयोग असम में सटीक बाढ़ चेतावनी प्रणाली, मृदाक्षरण, भूस्खलन आदि की सटीक जानकारी के लिए उपयोग किया जाएगा।
  • इस अनुसंधान केंद्र के लिए असम सरकार मुफ्त जमीन उपलब्ध कराएगी।

संबंधित लिंक
https://timesofindia.indiatimes.com/city/guwahati/isro-to-set-up-research-centre-at-guwahati/articleshow/60955127.cms
http://economictimes.indiatimes.com/news/science/isro-to-set-up-centre-in-assam/articleshow/60960048.cms