इरीडियम-8 मिशन

Iridium Completes Historic Satellite Launch Campaign

प्रश्न-इरीडियम कम्यूनिकेशंस इंक ने अंतरिक्ष में स्थापित अपनी मूल उपग्रह प्रणाली को प्रतिस्थापित करने के लिए पिछले दो वर्षों के दौरान 75 नए उपग्रहों का प्रक्षेपण किया है। इस नए उपग्रह समूह को क्या नाम दिया गया है?
(a) इरीडियम नेक्स्ट
(b) इरीडियम सर्टस
(c) इरीडियम प्राइम
(d) इरीडियम मार्कस
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 11 जनवरी, 2019 को स्पेस-एक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा वेंडेनबर्ग वायुसेना बेस (अमेरिका) से 10 इरीडियम नेक्स्ट Iridium NEXT) उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।
  • इन उपग्रहों को पृथ्वी की निम्न कक्षा (LEO) में स्थापित किया गया है।
  • उल्लेखनीय है कि स्पेस-एक्स ने इरीडियम कम्यूनिकेशंस इंक के लिए इरीडियम नेक्स्ट श्रृंखला के उपग्रहों का प्रक्षेपण जनवरी, 2017 में प्रारंभ किया था।
  • सद्यः मिशन इस शृंखला का 8वां एवं अंतिम मिशन था।
  • इन 8 मिशनों के द्वारा स्पेस-एक्स ने पिछले दो वर्षों में 75 इरीडियम नेक्स्ट उपग्रहों को  अंतरिक्ष में स्थापित किया है।
  • इन 75 उपग्रहों को इरीडियम कम्यूनिकेशंस इंक की मौजूदा उपग्रह प्रणाली को प्रतिस्थापित करने हेतु प्रक्षेपित किया गया है।
  • ज्ञातव्य है कि इरीडियम नेक्स्ट द्वितीय पीढ़ी के दूरसंचार उपग्रहों की एक शृंखला है।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://investor.iridium.com/2019-01-11-Iridium-Completes-Historic-Satellite-Launch-Campaign

http://www.landmobile.co.uk/news/iridium-next-satellite-launch-complete-certus-aireon-ads-b-aviation/