इब्राहिम अल्काजी

प्रश्न-4 अगस्त, 2020 को इब्राहिम अल्काजी का निधन हो गया। वह थे-
(a) साहित्यकार
(b) रंगमंच कलाकार
(c) इतिहासकार
(d) पर्यावरणविद्
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अगस्त, 2020 को प्रसिद्ध रंगमंच कलाकार और शिक्षक इब्राहिम अल्काजी का निधन हो गया।
  • उनको भारत में आधुनिक रंगमंच का पुरोधा और भीष्म पितामह कहा जाता था।
  • वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निदेशक थे।
  • उन्होंने नसीरूद्दीन शाह, ओमपुरी, सुरेखा सीकरी और पंकज कपूर जैसे अभिनेताओं की पीढ़ियों का मार्गदर्शन किया था।
  • उन्होंने वर्ष 1950 में बीबीसी ब्रॉडकास्ंिटग अवॉर्ड जीता था।
  • उन्हें वर्ष 1966 में पद्मश्री, वर्ष 1991 में पद्म भूषण तथा 2010 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • संगीत नाटक अकादमी ने बेहतरीन निर्देशन के लिए उन्हें संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट के तौर पर उन्हें अकादमी का सर्वोच्च सम्मान संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप भी दी गई थी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643330

https://www.ndtv.com/entertainment/ebrahim-alkazi-dies-at-94-nawazuddin-siddiqui-and-others-pay-tribute-to-the-architect-of-the-modern-indian-theatre-2274122