जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल

प्रश्न-6 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने किसे जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया?
(a) कलराज मिश्रा
(b) मनोज सिन्हा
(c) दिनेश चंद्र पांडे
(d) आर.के. माथुर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 अगस्त, 2020 को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया।
  • वह जम्मू-कश्मीर के दूसरे उपराज्यपाल होंगे।
  • इस पद पर वह गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • मनोज सिन्हा वर्ष 2014-2019 तक गाजीपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य रहे।
  • वह 26 मई, 2014 से 24 मई, 2019 तक नरेंद्र मोदी कैबिनेट में बतौर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री तथा 5 जुलाई, 2016 से 24 मई, 2019 तक केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थे।
  • इस पद पर उनका कार्यकाल पदभार की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1643648

https://www.indiatoday.in/india/story/manoj-sinha-to-be-new-lieutenant-governor-of-jammu-and-kashmir-gc-murmu-resigns-1708236-2020-08-06