इटली में बड़ी डिजिटल कंपनियों पर वेबटैक्स

Italy to introduce web tax on digital giants from 2020

प्रश्न-इटली ने बड़ी डिजिटल कंपनियों पर कितना वेबटैक्स आरोपित किया है जो वर्ष 2020 से लागू होगा?
(a) 2%
(b) 3%
(c) 5%
(d) 7%
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अक्टूबर, 2019 को इटली ने वर्ष 2020 के लिए अपने ड्रॉफ्ट बजट में डिजिटल कंपनियों पर नया टैक्स प्रस्तावित किया है।
  • यह वेबटैक्स दिग्गज डिजिटल कंपनियों पर 3% होगा।
  • इससे इटली को 600 मिलियन यूरो प्रतिवर्ष राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
  • इस टैक्स के तहत वेब आधारित कंपनियों जैसे गूगल, फेसबुक और अमेजन जैसी कंपनियों को इंटरनेट लेन-देन 3% का भुगतान करने के लिए बाध्य किया जाएगा।
  • यह टैक्स ओईसीडी के प्रस्तावों के अनुसरण में लाया गया है।
  • यह टैक्स जनवरी 2020 से प्रभावी होगा।
  • उल्लेखनीय है कि फ्रांस ने इसी तरह का एक गाफा टैक्स आरोपित किया है जिसके तहत वेब आधारित कंपनियों पर 3% टैक्स लगाया है।
  • यूरोपीय संघ भी इस तरह के टैक्स पर विचार कर रहा है।
  • साथ ही न्यूजीलैंड सरकार ने दिग्गज ऑनलाइन कंपनियों पर नया टैक्स लगाने की घोषणा की है।
  • भारत भी डिजिटल कंपनियों पर टैक्स लगाने की तैयारी कर रहा है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/news/international/italy-to-introduce-web-tax-on-digital-giants-from-2020/article29723473.ece
https://timesofindia.indiatimes.com/world/europe/italy-to-levy-web-tax-on-digital-giants-from-2020/articleshow/71622229.cms
https://www.aljazeera.com/news/2019/10/italy-readies-web-tax-2020-budget-sources-191014143643656.html