इको सर्किट पठनमथिट्टा-गवी-वागामोन-थेक्कडी परियोजना

Shri K.J. Alphons to inaugurate ‘Eco Circuit Pathanamthitta

प्रश्न-17 फरवरी, 2019 को केंद्रीय मंत्री के.जे. अल्फोंस ने किस राज्य में स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित ‘इको सर्किट का विकास : पठनमथिट्टा -गवी-वागामोन-थेक्कडी’ परियोजना का उद्घाटन किया?
(a) तमिलनाडु
(b) आंध्र प्रदेश
(c) केरल
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 फरवरी, 2019 को केंद्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्फोंस ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित ‘इको सर्किट का विकास : पठनमथिट्टा (Pathanamthitta)- गवी-वागामोन-थेक्कडी’ परियोजना का उद्घाटन वागामोन, केरल में किया।
  • 76.55 करोड़ रुपये की लागत वाली इस इको सर्किट परियोजना को पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिसंबर, 2015 में मंजूरी प्रदान की गई थी।
  • पर्यटन मंत्रालय द्वारा केरल राज्य में स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना के अंतर्गत 7 परियोजनाओं (अनुमानित लागत राशि 550 करोड़ रुपये) को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • उल्लेखनीय है पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वदेश दर्शन योजना वर्ष 2014-15 में प्रारंभ की गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=188661

http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1564887